Suresh Pachauri Joins BJP: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता सुरेश पचौरी और गजेन्द्र सिंह BJP में शामिल

Last Updated 09 Mar 2024 10:37:23 AM IST

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए।


कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता सुरेश पचौरी और गजेन्द्र सिंह BJP में शामिल

बता दें कि पचौरी गांधी परिवार के करीबी थे।

यही नहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह ने भी कांग्रेस से अपना पल्ला झाड़ लिया और वे भी  बीजेपी में शामिल हो गये।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन दोनों नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि कांग्रेस ने श्री पचौरी को तीन बार राज्यसभा का सदस्य बनाया।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां राहुल गांधी अपनी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लगातार दिग्गजों का पार्टी से भरोसा उठ रहा है।

सुरेश पचौरी का बीजेपी में शामिल होना आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है। पचौरी कांग्रेस के दिग्गज में नेताओं में माने जाते थे। वह कांग्रेस के शासनकाल में कई मंत्रालयों में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद भी संंभाला था।

दिग्गज कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी और गजेन्द्र सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि कांग्रेस का नेतृत्व को दिशाहीन हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने आज़ादी के बाद यह कहा था कि कांग्रेस आज़ादी का आंदोलन था, अब स्वतंत्रता मिल गई है तो कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। अब नए दलों का गठन होना चाहिए, लेकिन भारत के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाया।

चौहान ने नेहरी पर तंज कसते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी की इच्छा पूरी नहीं की, लेकिन राहुल गांधी इस इच्छा को पूरा करके ही चैन की सांस लेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व से परेशान होकर एक-एक कर के कांग्रेस के अच्छे नेता बीजेपी हो जाएंगे।

कैसा रहा सुरेश पचौरी का राजनीतिक सफर

कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता सुरेश पचौरी गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं।

1981-83 में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव बने और फिर 1984-85 में मध्यप्रदेश में ही युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने।

1985-88 तक भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के पद को बखूबी संभाला।

1984-90 राज्यसभा सदस्य

1990 में गृह एवं रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य

1990-96 राज्यसभा सदस्य

1995-96 में केन्द्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री

1996-2002 में राज्यसभा सदस्य

2000 में राज्यसभा के उपाध्यक्ष (पैनल)

2002-2008 में राज्यसभा सदस्य

2004 में मुख्य सचेतक राज्यसभा

2004-2008 तक कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय में केन्द्रीय राज्यसभा, 2008-2011 में मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।
 

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment