जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LOC पर सेना को बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये को किया ढे़र

Last Updated 17 Jul 2023 09:05:18 AM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया


इस अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया, इसके बाद नियंत्रण रेखा के बहादुर सेक्टर में सेना और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।

सेना ने कहा, "17 जुलाई की रात को पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को खत्म कर दिया गया। दो घुसपैठियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।"

अधिकारियों ने कहा कि यह एक खुफिया ऑपरेशन था जिसे सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था।
 

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment