Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत
देश की राजधानी दिल्ली-NCR में लोगों को अब गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार देर रात से तेज बारिश हो रही है।
![]() |
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश और हवाओं से दिल्लीवासियों को राहत मिलने वाली है।
देर रात बिजली कड़कने की आवाज भी सुनाई दी। गरज केसाथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी जारी है। इससे तापमान में गिरावट हुई जिसके कारण लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव हुआ। शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। pic.twitter.com/WjSacZrNy3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2023
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में रविवार को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
#WATCH हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिल रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2023
(वीडियो नरसिंहपुर चौक से है) pic.twitter.com/dqdXdDBlaq
विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन बारिश का सिलसिला रहेगा। विभाग ने रविवार को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में रविवार को मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। सोमवार और मंगलवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी रहेगा।
#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/9BTyjmf53g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2023
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून मुंबई और दिल्ली की ओर आज (25 जून) को बढ़ा।’’
आईएमडी के अधिकारी के अनुसार, मॉनसून की शुरुआत धीमी रही लेकिन अब इसमें तेजी आ रही है और यह महाराष्ट्र, समूचे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों समेत कई क्षेत्रों में पहुंच गया है।
आम तौर पर केरल में मॉनसून एक जून तक, मुंबई में 11 जून और राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून तक पहुंच जाता है।
मॉनसून लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से समेत उत्तर भारत में अधिकांश जगह तक तय समय या उससे थोड़ा पहले पहुंच गया है लेकिन मध्य भारत में यह अब भी तय समय से 10-12 दिन पीछे है, जहां अधिकांश किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं।
आईएमडी में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डी.एस. पाई ने बताया कि चक्रवात बिपारजॉय ने दक्षिण भारत और उससे सटे पश्चिम एवं देश के मध्य हिस्सों में मॉनसून की प्रगति पर असर डाला है।
हालांकि, पूर्वोत्तर एवं पूर्वी भारत में बारिश के लिए जिम्मेदार बंगाल की खाड़ी में मॉनसून 11 जून और 23 जून के बीच मजबूत बना रहा।
पाई ने कहा कि मध्य जून में निम्न दबाव क्षेत्र बनने और चक्रवात बिपारजॉय के असर से मॉनसून के पूर्वी भारत की दिशा में बढ़ने में मदद मिली।
पाई ने कहा कि अरब सागर से उठने वाला मॉनसून अब गति पकड़ रहा है और बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा, ‘‘मॉनसून पूरे महाराष्ट्र और गुजरात एवं राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को छा सकता है।’’
गौरतलब हो कि इस बार उत्तर भारत में मई के महीने में भी हल्की और मध्यम बारिश की वजह से लू नहीं चली, वहीं जून के महीने में भी लू की स्थिति नहीं रही। अब जून के आखिरी हफते में हल्की से तेज बारिश होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं होगा।
| Tweet![]() |