भारत रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला चौथा देश
भारत पिछले साल रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला दुनिया का चौथा देश रहा। भारत ने वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में छह प्रतिशत अधिक राशि खर्च की।
![]() भारत रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला चौथा देश |
यह जानकारी स्वीडिश थिंक टैंक ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट में दी है।
सैन्य व्यय रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने कुल रक्षा बजट की करीब 23 प्रतिशत राशि उपकरणों और अवसंरचना विकास पर व्यय की जिसमें चीन से लगती सीमा पर व्यय शामिल है जहां पर पड़ोसी देश के साथ तनाव चल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रक्षा बजट का अधिकतर हिस्सा वेतन और पेंशन पर व्यय हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने वर्ष 2022 में कुल 81.4 अरब डॉलर की राशि रक्षा पर खर्च की जो वर्ष 2021 के मुकाबले छह प्रतिशत और वर्ष 2013 के मुकाबले 47 प्रतिशत अधिक है।
सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया, भारत के रक्षा बजट में वृद्धि चीन और पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर मौजूद तनाव को प्रति¨बबित करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 के दौरान दुनियाभर में रक्षा पर होने वाले खर्च में अकेले अमेरिका की हिस्सेदारी 39 प्रतिशत है।
इसके बाद 13 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन का स्थान आता है। रूस, भारत और सऊदी अरब क्रमश: 3.9 प्रतिशत, 3.6 प्रतिशत और 3.3 प्रतिशत रक्षा व्यय के साथ तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। वर्ष 2022 में वि के रक्षा व्यय में 63 प्रतिशत हिस्सेदारी शीर्ष पांच देशों की है।
| Tweet![]() |