Operation Kaveri: सूडान से दिल्ली पहुंचे 360 भारतीय, लगे 'भारतीय सेना और PM मोदी जिंदाबाद' के नारे
भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने निकासी अभियान के तहत कम से कम 534 नागरिकों को बाहर निकाल लिया है और 360 भारतीयों का पहला जत्था आज रात दिल्ली पहुंच गया।
![]() सूडान से दिल्ली पहुंचे 360 भारतीय |
जैसे ही भारतीय नागरिक सूडान से दिल्ली पहुंचे, उन्होंने खुशी के मारे 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद', 'पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाए।
दिल्लीः भारतीय नागरिक सूडान से दिल्ली पहुंचे। pic.twitter.com/gxY5vF0TI7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। इसके लिए वायुसेना और नौसेना की मदद ली जा रही है।
भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों के जरिये सूडान से 256 भारतीयों को निकाला गया है। इससे पहले नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से इस हिंसाग्रस्त अफ्रीकी देश से 278 नागरिकों को निकाला गया था। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या 534 हो गई है।
#WATCH | "Another IAF C-130J flight under #OperationKaveri arrived at Jeddah with 128 Indians, the fourth aircraft from Sudan. Efforts are on to ensure that all Indians, who arrived in Jeddah will be sent to India at the earliest," tweets MoS MEA V Muraleedharan pic.twitter.com/SFYLKJCzg7
— ANI (@ANI) April 27, 2023
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार देर रात एक ट्वीट में विस्थापितों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया है, पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची है। भारत ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया, जयशंकर ने आश्वासन दिया कि सरकार सूडान में सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ऑपरेशन के हिस्से के रूप में, भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में दो बड़े सैन्य परिवहन विमान और एक नौसैनिक जहाज को अपने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए अपनी आकस्मिक योजना के तहत हिंसा प्रभावित सूडान में एक प्रमुख बंदरगाह पर तैनात किया है।
इसने जेद्दा में एक पारगमन सुविधा स्थापित की है और सभी भारतीयों को सूडान से निकालने के बाद सऊदी अरब के तटीय शहर ले जाया गया है।
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन निकासी मिशन की निगरानी के लिए वर्तमान में जेद्दा में हैं।
इससे पहले, सूडान से अपने निकासी मिशन के तहत फ्रांस और सऊदी अरब ने अन्य देशों के नागरिकों के साथ कुछ भारतीयों को निकाला था।
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत सूडान में जटिल सुरक्षा स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम उन भारतीयों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ समन्वय कर रहे हैं, जो सूडान में फंसे हुए हैं और निकला चाहते हैं।
खार्तूम में भारतीय दूतावास के अनुसार, सूडान में लगभग 2,800 भारतीय नागरिक हैं।
| Tweet![]() |