Prakash Singh Badal: अद्भुत बना नजारा, जब PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के छुए थे पैर

Last Updated 26 Apr 2023 11:06:11 AM IST

शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पंजाब की राजनीति का एक बड़ा अध्याय खत्म हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को चंडीगढ़ के पास मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सांस से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें नौ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 95 साल के थे।

बादल देश के सबसे अनुभवी और उम्रदराज नेता थे। इसीलिए उनका सम्मान सभी दलों के नेता किया करते थे।

पीएम मोदी तो कई मौकों पर शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैर छुते थे। पीएम मोदी ने दिग्गज नेता के निधन पर गहरा शोक जताया है।

बादल देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक थे। पक्ष हो या विपक्ष, सब उनका सम्मान करते थे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंच पर बादल के पैर छूते थे।

बता दें कि साल 2019 में जब पीएम  मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए थे। अकाली दल प्रमुख और वरिष्ठ नेता के पैर छूकर मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। ये नजारा अपने आप में अद्भुत था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने वाराणसी से परचा भरा था।

तब बादल ने भी पीएम मोदी की तारीफ की थी, उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान के लोगों को सोचना हे कि हमारा पीएम कौन हो? मोदी साहब के मुकाबले में कौन हो सकता है? ये जो गांधी है, ये जो जैसे हाथी और घोड़े का फर्क होता है, इतना फर्क है।'

इस दौरान वहां पर अमित शाह, नीतिश कुमार, उद्धव ठाकरे, सुषमा स्वराराज, रामविलास पासवान जैसे देश के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

पीएम मोदी भी कईं मौको पर प्रकाश सिंह बादल की तारीफ करते रहे रहे हैं। मोदी ने साल 2015 में उन्हें नेल्सन मंडेला की संज्ञा दे दी थी। इसके जवाब में बादले ने केंद्र में मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की थी।

उल्लेखनीय है कि अनुभवी और उम्रदराज नेता प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर देश की आजादी के साथ प्रारंभ हो गया था। बादल 1947 में सिर्फ 29 साल की उम्र में सरपंच चुने गए थै। पंजाब की राजनीति के दिग्गज नेता बादल पहली बार 53 साल की उम्र में 1970 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया, जिसने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। इसके बाद वह 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-2017 में भी राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

हालांकि पंजाब विधानसभा के पिछले चुनाव में बादल को हार का सामना करना पड़ा था। प्रकाश सिंह बादल की रहनुमाई में शिरोमणि अकाली दल 40 साल तक बीजेपी के साथ गठबंधन में रही।

प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर बादल की 2011 में कैंसर से मौत हो गई थी। उनका बेटा सुखबीर सिंह बादल और बहू हरसिमरत कौर बादल दोनों ही राजनीति में सक्रिय हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment