लोकतंत्र को लेकर राजनीतिक घमासान, भाजपा ने दिलाई आपातकाल की याद

Last Updated 17 Apr 2023 09:44:49 AM IST

विरोधी दलों, खासकर कांग्रेस की तरफ से लोकतंत्र को लेकर लगातार राजनीतिक हमलों का सामना कर रही भाजपा ने सोमवार को एक बार फिर देशवासियों को आपातकाल की याद दिलाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।


भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 'मन की बात' कार्यक्रम के पुराने एपिसोड में आपातकाल को लेकर बोले गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य के अंश को शेयर करते हुए लिखा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुनिए आपातकाल की वह भयावह कहानी, जब देशवासियों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे और भारत के लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों, खासकर युवाओं को यह बताते सुनाई दे रहे हैं कि 1975 में आपातकाल लगाकर भारत के लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। देश के नागरिकों से जीवन जीने के अधिकार सहित सभी अधिकार छीन लिए गए थे। इसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं गायक किशोर कुमार पर भी आपातकाल के दौरान प्रतिबंध लगाने के वाकये का जिक्र किया गया है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment