प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated 11 Apr 2023 10:30:17 AM IST

महाराष्ट्र में 11 अप्रैल 1827 में अत्यधिक पिछड़ी जाति में जन्मे ज्योतिबा फुले को महिलाओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके विचार लाखों लोगों को आशा और शक्ति देते हैं।

PM मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘महात्मा फुले की जयंती पर, मैं उन्हें नमन करता हूं। सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को याद करता हूं। उनके विचार लाखों लोगों को आशा और शक्ति देते हैं।’


महाराष्ट्र में 1827 में अत्यधिक पिछड़ी जाति में जन्मे फुले ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सबसे वंचित समुदायों के बीच शिक्षा का प्रचार करने का प्रयास किया। उन्हें और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले को महिलाओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

 

ज्योतिबा फुले भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ''जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर 1873 में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व पिछडे और अछूतो के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।

 

समय लाइव डेस्क/ भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment