BJP Foundation Day: भाजपा मना रही 44वां स्थापना दिवस, PM मोदी ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
Last Updated 06 Apr 2023 10:08:24 AM IST
आज बृहस्पतिवार, 6 अप्रैल को BJP अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- 10:43 : इस मौके पर बीजेपी देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।
- 10:41 : मोदी बोले कि भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लो
- 10:31 : 44वें स्थापना दिवस के मौके पर मोदी ने कहा कि जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो
- 10:27 : PM ने कहा कि आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।
- 10:23 : इस अवसर पर मोदी ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है। पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शी
- 10:21 : PM मोदी ने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।
- 10:19 : इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं।
- 10:18 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुभारम्भ करते हुए कहा कि आज हमारे 1,80,000 शक्ति केंद्रों पर भाजपा का काम है। आज 8,40,000 बूथ पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। उनहोने कहा कि हमने उ.प्र. और उत्तराखंड में सरकार दोबारा बनाई। गोवा में तीसरी बार सरक
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना 44वां स्थापना दिवस आयोजित किया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
| Tweet![]() |