माधव कौशिक बने साहित्य अकादमी के अध्यक्ष
Last Updated 12 Mar 2023 08:29:33 AM IST
साहित्य अकादमी कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ साहित्यकार और अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक को अध्यक्ष और डीयू की प्रो. कुमुद शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।
![]() माधव कौशिक बने साहित्य अकादमी के अध्यक्ष |
माधव कौशिक वरिष्ठ कन्नड़ साहित्यकार चंद्रशेखर कंबार का स्थान लेंगे।
साहित्य अकादमी के इतिहास में पहली बार किसी महिला को अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया है।
उपाध्यक्ष पद की दौड़ में केवल दो प्रत्याशी कुमुद शर्मा और राधाकृष्णन थे।
कुमुद शर्मा को केवल एक वोट से विजय मिली है।
| Tweet![]() |