पीएम मोदी ने देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को किया नमन

Last Updated 14 Nov 2022 10:03:44 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले पीएम को किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को भी याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हुए ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को, उनकी जयंती पर नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है)।

नेहरू, महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन में शामिल होकर कई बार जेल भी गए। नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

आजादी के बाद उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक देश की कमान संभाली और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment