राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान, असम में बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें

Last Updated 23 Jun 2022 11:03:00 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें।


राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अप्रत्याशित बाढ़ का सामना कर रहे असम भाइयों और बहनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग जारी रखें।’

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बाढ़ से राज्य में 12 और लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment