पंजाब में 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा

Last Updated 22 May 2022 05:01:30 PM IST

पंजाब के होशियारपुर जिले में रविवार को एक प्रवासी मजदूर परिवार का छह साल का बच्चा 100 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया।


पंजाब में 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जिला प्रशासन की टीमों के साथ एक बचाव अभियान जारी है।

लड़का एक बोरवेल शाफ्ट पर चढ़ गया जब आवारा कुत्ते उसका पीछा कर रहे थे। जूट के थैले से ढका शाफ्ट गिर गया और लड़का बोरबेल में गिर गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और वह जिला प्रशासन के संपर्क में हैं।

मान ने एक ट्वीट में कहा कि होशियारपुर में एक 6 साल का बच्चा ऋतिक बोरवेल में गिर गया। जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक वहां मौजूद है और बचाव अभियान जारी है। मैं प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment