कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद में कूदी प्रियंका गांधी, बोली- महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का हक
कर्नाटक में हिजाब पहनकर स्कूल कॉलेज में प्रवेश को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका ने भी इसे महिलाओं के अधिकार पर हमला करार दिया है।
![]() हिजाब विवाद: प्रियंका बोली- क्या पहनें महिलाएं करेंगी तय (फाइल फोटो) |
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है। प्रियंका ने बुधवार को किए गए ट्वीट में कहा है कि ‘बिकनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।’
Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman’s right to decide what she wants to wear.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon
भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए: मलाला यूसुफजई
भारत में चल रहे हिजाब विवाद के बारे में बोलते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता और शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि महिलाओं के कम या ज्यादा पहनने पर हमेशा लोगों को आपत्ति बनी रहती है।
मलाला ने ट्विटर पर भारत के राज्य कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बारे में बात की, जहां हिजाब पहनने वाले मुस्लिम छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक जा रहा है।मलाला ने कहा कि लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है।
“College is forcing us to choose between studies and the hijab”.
— Malala (@Malala) February 8, 2022
Refusing to let girls go to school in their hijabs is horrifying. Objectification of women persists — for wearing less or more. Indian leaders must stop the marginalisation of Muslim women. https://t.co/UGfuLWAR8I
कार्यकर्ता ने फैसले के खिलाफ बात की और भारतीय नेताओं से मुस्लिम महिलाओं को निशाना ना बनाने का आग्रह किया।
मलाला ने ट्वीट में कहा कि कॉलेज हमें पढ़ाई और हिजाब के बीच चयन करने के लिए मजबूर कर रहा है। लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है।
भाजपा नेता रवि ने किया मलाला के बयान का विरोध
इस बीच, नोबेल विजेता मलाला युसूफजई के बयान का कर्नाटक के भाजपा नेता सीटी रवि ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सवाल किया कि मलाला भारत के आंतरिक मामलों में कैसे बोल सकती हैं? भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय का कहना है कि कुरान का पहला शब्द है इकरा जिसका मतलब पढ़ाई है, लेकिन कर्नाटक में हम जो कुछ भी देख रहे हैं वह ज्ञान की खोज तो बिल्कुल नहीं है। यह शिक्षा को छोड़कर सब कुछ है। धर्म के नाम पर युवतियों को शिक्षा की जगह हिजाब चुनने को कहा जा रहा है।
बता दें कि कर्नाटक के के एक स्कूल से हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद बहुत आगे बढ़ गया है और राज्य की सरकार ने 3 दिनों के लिए स्कूल- कॉलेजों को बंद कर दिया है। यह मामला हाई कोर्ट में भी पहुंच गया है।
कर्नाटक की सरकार ने कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने का आदेश जारी किया है जिसके तहत हिजाब और भगवा स्कार्फ पर बैन लगा दिया गया है।
बता दें, कर्नाटक में ये विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ छात्र हिजाब पहनकर मुस्लिम लड़कियों के स्कूल कॉलेज में प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर कुछ छात्र भगवा कपड़ा गले में डालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में स्थिति को काबू करने के लिए फिलहाल मुख्यमंत्री सवराज बोम्मई ने राज्य में हाई स्कूलों और कॉलेजों को अगले 3 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है।
मंगलवार को इसको लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई भी हुई। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार को ढाई बजे का समय तय किया है। फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
| Tweet![]() |