पंजाब में कांग्रेस सीएम के चहरे की घोषणा के बाद आप, भाजपा ने साधा निशाना

Last Updated 06 Feb 2022 09:38:40 PM IST

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे पर रविवार को राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी पर मुहर लगा दी है। इसी बीच अब भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी ने चन्नी के ऐलान के बाद कहा कि, कांग्रेस का हाथ, रेता माफिया चन्नी के साथ भाजपा भी इसी मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने में लगी है।


पंजाब में कांग्रेस सीएम के चहरे की घोषणा

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कांग्रेस ने चन्नी का चहरा मुख्यमंत्री के लिए ऐलान कर दिया है, हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कांग्रेस के विधायक ही नहीं आएंगे। लेकिन कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार में कोई अंतर नहीं है।

चन्नी एक लैंड और सैंड माफिया हैं, जिनके रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपए नकद मिला, बोल रहे कि यह गरीब सीएम हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू खूब कहा करते थे ठोको ताली आज राहुल गांधी ने ताली ठोक दी।

दरअसल पंजाब में विपक्ष लगातार कांग्रेस को अवैध बालू खनन के मुद्दे पर घेरने में लगी हुई है। पंजाब में बीते दिनों सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। अवैध बालू खनन केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

राहुल गांधी के ऐलान करने से पहले लगातार नवजोत सिंह सिद्धू और चन्नी के बीच सीएम चेहरे को लेकर घमासान बना हुआ था, जिसे आज राहुल गांधी ने शांत कर दिया। राहुल ने ऐलान कर कहा कि, राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे का निर्णय पंजाब का निर्णय है। पंजाब के लोगों, अपने उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और युवाओं वकिर्ंग कमेटी के लोगों से पूछा। पंजाबियों ने हमें बताया कि हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गरीबों को समझ सके।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment