कोरोना का कहर : देश में पिछले 24 घंटे में 90,928 नए COVID-19 मामले, 325 मरीजों ने तोड़ा दम
देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर चरम की ओर है। देशभर में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 90,928 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो बुधवार की तुलना में 56.5 फीसदी ज्यादा है।
![]() |
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि बीते 24 घंटे में कुल 325 मौतें दर्ज की गई है। देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है। इस बीच, सक्रिय मामलों की संख्या 2,85,401 हो गई है जो देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.81 प्रतिशत है।
देश भर में गुरूवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए, जिससे इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गयी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों में यह जानकारी दी गयी।
ओमीक्रॉन स्वरूप के कुल मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आए, इसके बाद दिल्ली में 465, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में
204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए।
पिछले 24 घंटों में 19,206 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 3,43,41,009 हो गई है। वहीं देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.81 प्रतिशत है। 24 घंटे में देशभर में कुल 14,13,030 कोविड टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 68.53 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए हैं।
पिछले 24 घंटों में 91 लाख से अधिक वैक्सीन के साथ कोविड टीकाकरण अभियान गुरुवार सुबह तक 148.76 करोड़ तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार सुबह तक 18.43 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
| Tweet![]() |