गलवान घाटी में मुस्तैद हैं भारतीय जवान, लहराया तिरंगा, जारी की तस्वीरें
भारतीय सेना के जवानों ने नए साल के मौके पर लद्दाख की गलवान घाटी में तिरंगा फहराया है। सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को गलवान घाटी में एक बड़ा तिरंगा पकड़े सेना के जवानों की तस्वीरें जारी कीं।
![]() |
तस्वीरों को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नव वर्ष 2022 के अवसर पर गलवान घाटी में भारतीय सेना के बहादुर जवान।” चीन के सरकारी मीडिया द्वारा गलवान घाटी क्षेत्र के पास एक स्थान से चीनी लोगों को नए साल की बधाई भेजने वाले पीएलए सैनिकों का एक कथित वीडियो चलाने के तीन दिन बाद ये तस्वीरें जारी की गईं।
The JOSH of #IndianArmy is always high even at freezing temperature of below -8°C !!
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 30, 2021
Spent time with brave Army Jawans from Assam Regiment & Arunachal Scouts. We walked at RR Hills near Bomdila, Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/xSevU7Wk6m
भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों द्वारा जारी की गई तस्वीरों में से एक में करीब 30 भारतीय सैनिकों को राष्ट्र ध्वज के साथ देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में समूह को दिखाया गया है जिसमें चार लोग राष्ट्र ध्वज पकड़े हुए हैं और एक अन्य तिरंगा एक अस्थायी निगरानी चौकी से सटे ध्वजदंड पर लहरा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि यह तस्वीर गलवान घाटी में एक जनवरी को ली गई थी।
Brave Indian Army soldiers in Galwan Valley on the occasion of #NewYear2022 pic.twitter.com/5IyQaC9bfz
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 4, 2022
भारतीय और चीनी सैनिकों ने एक जनवरी को पूर्वी लद्दाख और उत्तरी सिक्किम सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के 10 सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया, जिसे पूर्वी लद्दाख में जारी विवाद के बीच गर्मजोशी भरे संकेत के रूप में देखा गया था।
चीन के सरकारी मीडिया ने हालांकि चीनी पीएलए द्वारा अपने देश का झंडा फहराए जाने की तस्वीरें जारी की थीं। यह ध्वज गलवान घाटी के निकट उनकी तरफ फहराया गया प्रतीत होता है।
भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिक जिस जगह नए साल का जश्न मना रहे थे वह गलवान घाटी क्षेत्र के पास चीन की तरफ एक अंदरुनी इलाका है और यह 15 जून को हुए घातक संघर्ष के बाद क्षेत्र में बनाए गए बफर जोन के करीब नहीं है।
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के इलाके में पांच मई 2020 को दोनों देशों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन की सेनाओं की बीच गतिरोध पैदा हो गया था। दोनों ही सेनाओं ने उस इलाके में अपने हजारों सैनिकों और भारी हथियारों की तैनाती की थी।
| Tweet![]() |