किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध गहराता जा रहा है। वे विरोध-प्रदर्शन के लिए नित नए तरीके अपना रहे हैं।
![]() ट्रैक्टर ट्रॉली प्रदर्शन के दौरान जीप पर प्रदर्शन करते किसान। फोटो : प्रेट्र |
33 दिन से दिल्ली की सीमाओें पर डटे किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। उधर मंगलवार को सरकार और किसानों के बीच होने वाली बैठक को लेकर चर्चा भी की गई। मार्च के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मार्च मे महिलाएं, बच्चे और नौजवान भी शामिल हुए।
गाजीपुर बार्डर पर किसानों की संख्या बढ़ी : गाजीपुर बार्डर पर किसानो की संख्या मे लगातार बढोत्तरी हो रही है। सोमवार को उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या मे किसान आंदोलन में शामिल होने को पहुंचे। उन्होंने बताया कि और बड़ी संख्या में किसान बार्डर पर आने की तैयारी कर रहे हैं।
बुराड़ी मैदान का नाम बदल कर किया किसानपुरा : बुराड़ी में भी किसानों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को किसानों ने इस मैदान का नाम बदल कर किसानपुरा कर दिया। इस दौरान किसानों ने किसानपुरा नाम से एक बोर्ड भी लगा दिया।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा : बार्डर पर किसानों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सतर्क हो गई है। विभाग के आलाधिकारी भी आंदोलन पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। सिंघु, टिकरी, गाजीपुर, झड़ौदा बार्डर पर जवानों का कड़ा पहरा है। उन्हें जगह-जगह तैनात किया गया है। सादी वर्दी मे भी जवानों को लगाया गया है।
बच्चे भी कर रहे सेवा : आंदोलन में अपने परिजनों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए हैं। वे यहां होने वाली हर गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सुबह-शाम बुजुगरे की सेवा कर रहे हैं। लंगर में भी बढ़चढ़ कर हाथ बंटा रहे हैं। इनके अलावा महिलाएं भी आंदोलन मे शमिल होने के लिए पहुंच रही हैं। पंजाब के मानसा जिले से अपने परिवार के साथ आए कुलदीप सिंह का कहना है कि वे यहां मौज मस्ती नहीं, सेवा करने आए हैं।
यातायात हो रहा प्रभावित : बार्डर पर प्रदशर्न के मद्देनजर यातायात प्रभावित हो रहा है। चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए बंद है। सिघु, औचंदी, प्याऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर भी बंद हैं। लोगों से लामपुर, सफियाबाद सबोली और सिघु स्कूल टोल टैक्स बार्डर से होकर जाने को कहा गया है। मुकरबा तथा जीटीके रोड से यातायात परिवर्तित किया गया है।
| Tweet![]() |