टैक्सी यूनियन की चेतावनी, किसानों की मांगें अगर दो दिन में पूरी नहीं की गई तो हड़ताल पर जाएंगे

Last Updated 01 Dec 2020 12:00:44 PM IST

ऑल इंडिया टैक्सी यूनियन ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो वे हड़ताल पर जाएंगे। युनियन के अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।


यूनियन के अध्यक्ष बलवंतं सिंह भुल्लर ने कहा कि वे किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें दो दिन का समय दे रहे हैं।       

भुल्लर ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री से अपील करते हैं कि वे इन कानूनों को वापस लें। कॉपरेरेट सेक्टर हमें बर्बाद कर रहा है। अगर दो दिनों के भीतर सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेती है तो हम सड़क से अपने वाहनों को

हटा लेंगे। हम देश के सभी चालकों से अपील करते हैं कि वे तीन दिसंबर से वाहन चलाना बंद कर दें।’’
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment