राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- अहंकार की कुर्सी छोड़िए और किसानों को उनका हक दें

Last Updated 01 Dec 2020 11:47:18 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे अंहकार छोड़कर किसानों को उनका अधिकार देना चाहिए।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण। किसान की मेहनत का हम सब पर कर्ज़ है। ये कर्ज़ उन्हें न्याय और हक देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियां मारकर और आंसू गैस चलाकर।’’      

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए।’’      

 

गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने केंद्र के वार्ता के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक बुलाई है।      

नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली से लगे सीमाओं पर मंगलवार को लगातार छठे दिन डटे हुए हैं। किसानों को आशंका है कि इन कानूनों के कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त हो जाएगा।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment