अहमद पटेल के निधन पर राहुल ने जताया दुख, सोनिया गांधी, बोलीं-भरोसेमंद साथी खोया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है
![]() सोनिया-राहुल ने अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया (File Photo) |
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज तड़के निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद श्री पटेल को गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। पटेल के पुत्र फैसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता का निधन आज तड़के 3.30 बजे हुआ।
फैसल ने बताया कि उनके पिता एक माह पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने लोगों से कोरोना के बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है ताकि किसी को उनकी तरह दुख नही सहना पड़े।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित तथा विश्वसनीय नेता थे और उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है।
गांधी ने यहां जारी शोक संदेश में कहा , “अहमद पटेल के रूप में मैंने अपना एक ऐसा सहयोगी खो दिया है जिसका जीवन कांग्रेस को समर्पित रहा है। उनकी ईमानदारी, समर्पण और काम के प्रति जो निष्ठा रही है वह उन्हें दूसरों से अलग नेता के रूप में स्थापित करती है।” उन्होंने कहा , “मैंने एक ऐसा निष्ठावान सहयोगी और मित्र खो दिया है जिसका विकल्प संभव नहीं है। मैं उनके निधन से सदमे में हूं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।”
Congress President Smt Sonia Gandhi’s condolence message on the demise of Shri Ahmed Patel. pic.twitter.com/JiOwjr3j1n
— Congress (@INCIndia) November 25, 2020
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने अपना एक पिलर खो दिया है।
It is a sad day. Shri Ahmed Patel was a pillar of the Congress party. He lived and breathed Congress and stood with the party through its most difficult times. He was a tremendous asset.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 25, 2020
We will miss him. My love and condolences to Faisal, Mumtaz & the family. pic.twitter.com/sZaOXOIMEX
| Tweet![]() |