आईपीयू अध्यक्ष चुनाव : भारत पुर्तगाल को दे सकता है समर्थन
Last Updated 02 Nov 2020 03:33:14 AM IST
अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की शासी परिषद के 206वें सत्र की तीन दिवसीय बैठक की शुरूआत हो गई है। इस बैठक में आईपीयू के अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसमें भारत पुर्तगाल का समर्थन कर सकता है।
![]() आईपीयू अध्यक्ष चुनाव : भारत पुर्तगाल को दे सकता है समर्थन |
भारत की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला ने वर्चुअल माध्यम से इस सत्र में भाग लिया। इस असाधारण सत्र के दौरान, कार्यसूची में शामिल अन्य विषयों के अतिरिक्त 2023 के लिए आईपीयू के नए अध्यक्ष का चुनाव भी शामिल है। आज नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी आरम्भ हो गई।
पुर्तगाल से दुआरते पचेको, पाकिस्तान से मोहम्मद संजरानी, उज्बेकिस्तान से अकमल सैदोव और कनाडा से सुश्री सलमा अताउल्लाहजान आईपीयू अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव में उम्मीदवार हैं।
| Tweet![]() |