सेना ने ‘‘आईसीवी‘‘ को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने की प्रक्रिया शुरू की

Last Updated 08 Sep 2020 06:14:12 AM IST

भारतीय सेना ने अपने ‘इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स‘ को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है।


सेना ने ‘‘आईसीवी‘‘ को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने की प्रक्रिया शुरू की

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना के साथ सीमा पर तनाव बना हुआ है।

सेना ने पहले ही अपने मूल डिजाइन वाले लड़ाकू वाहन ‘‘बीमपी-2/2के इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स‘‘ के विकास और आगे की आपूर्ति के लिए पात्र घरेलू कंपनियों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है।

वर्तमान के लड़ाकू वाहन ‘‘बीमपी-2/2के‘‘ को वर्ष 1985 में सेना में शामिल किया गया था।

ईओआई में कहा गया कि इसकी पण्राली ‘‘रात के संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है‘‘ और इसे रात में युद्ध की क्षमता के साथ विकसित किए जाने की आवश्यकता है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment