बरेली में आश्रय गृह में 90 महिला कैदी कोरोना पॉजिटिव

Last Updated 17 Aug 2020 11:42:36 AM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकारी महिला आश्रय गृह के 90 कैदियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।


महिला कल्याण विभाग की उपनिदेशक नीता अहिरवार ने कहा, "पिछले दो दिनों में नारी निकेतन की 90 कैदियों का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "ये कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।"

सभी कैदियों में इसका लक्षण नहीं दिखा है, उन्हें दो मंजिला घर में क्वारंटाइन किया गया है।

इससे पहले, एक सहायक स्टाफ सदस्य का वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था।

नीता अहिरवार ने कहा कि आश्रय गृह में करीब 200 कैदी हैं और उन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया है। इनमें से 90 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

डॉक्टरों की एक टीम नियमित रूप से चेकअप के लिए दौरा करती है और दवा उपलब्ध करा रही है।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा, "हमने आश्रय गृह को सैनिटाइज कर दिया है। फिलहाल, हमने किसी भी कैदी को अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया है, क्योंकि उन सभी में लक्षण नहीं है। आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध हैं।"

आईएएनएस
बरेली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment