भारत का चीन को सख्त संदेश, भारत शांति का पक्षधर मगर सीमा पर समझौता नहीं
लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा एलएसी पारकर घुसपैठ करने और भारत के जवानों की शहादत के बाद विदेश मंत्रालय ने चीन को सख्त संदेश दिया है।
![]() भारत का चीन को सख्त संदेश |
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत शांति चाहता है, लेकिन सीमा पर समझौता नहीं होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार चीन ने एलएसी पर एक तरफा कार्रवाई कर एलएसी के हालात बदलने की कोशिश की, इसी में झड़प हुई और दोनों तरफ नुकसान हुआ।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 15 जून की रात को चीनी सेना ने एलएसी पार करने की कोशिश की। बयान में कहा गया है कि इस झड़प को टाला जा सकता था। भारतीय जवानों ने उन्हें रोकने का काम किया, लेकिन झड़प हो गई। दोनों तरफ नुकसान हुआ है। बयान में कहा गया है कि चीनी सेना ने दोनों देशों के बीच 6 जून को बनी सहमति का भी उल्लंघन किया जिसमें बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बात कही गई थी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन की सेना ने एक तरफा घुसपैठ कर एलएसी की स्थिति को बदलने की कोशिश की। बयान में यह भी कहा गया है कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए संकल्पित है। भारत एलएसी पर अपनी सीमा में ही गतिविधियां करता है साथ ही चीन से भी यह उम्मीद करता है कि वह भी एलएसी पार ना करें, लेकिन सोमवार की रात चीनी सेना ने सीमा का उल्लंघन किया और घुसपैठ की कोशिश की। विदेश मंत्रालय के अनुसार घटना को टाला जा सकता था।
| Tweet![]() |