दिल्ली सहित पांच और राज्यों में कर्फ्यू

Last Updated 25 Mar 2020 12:28:16 AM IST

कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और सिक्किम सहित पांच और राज्यों में कर्फ्यू लागू किया गया है। इस दौरान सिर्फ अत्यावश्यक वस्तुएं और सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी।


दिल्ली सहित पांच और राज्यों में कर्फ्यू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 12 जिलों में मंगलवार शाम पांच बजे से लागू हो गया। दिल्ली पुलिस बुधवार से और सख्ती शुरू करेगी। सभी जिलों के डीसीपी को हालात पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा मंगलवार को शाम कर दी है।

मध्य प्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल एवं जबलपुर शहर में मंगलवार से कर्फ्यू लागू किया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह कदम कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने लोगों से कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 12 जिलों में मंगलवार शाम पांच बजे से कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कई लोग सोमवार से लागू हुए लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे, इस वजह से राज्य सरकार को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

मणिपुर में 23 वर्षीय एक महिला में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया। पूर्वोत्तर राज्यों में संक्रमण का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment