देश में 551 कोरोना वायरस के मामले, मृतकों की संख्या 10
Last Updated 25 Mar 2020 12:34:12 AM IST
भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 551 हो गई है। मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत के साथ देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है।
![]() कोरोना : देश में मृतक संख्या 10 तक पहुंची |
इससे पहले हुईं नौ मौत महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में दर्ज की गईं। 37 लोगों का उपचार किया जा चुका है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 65 वर्षीय एक रोगी की मुंबई में मौत हो गई जिससे महानगर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वह विदेश से आया था।
देश में कोरोना वायरस के अब तक सामने आए कुल 551 मामलों में से 107 मामले अकेले महाराष्ट्र में हैं और केरल में 91 मामले हैं।
| Tweet![]() |