पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र नेहरू स्मारक संग्रहालय के नए अध्यक्ष बने

Last Updated 18 Jan 2020 03:54:45 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।


उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी मिश्र प्रसिद्ध विद्वान लोकेश चंद्र के स्थान पर इस संस्था की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष बनाये गये हैं।      

सूत्रों के अनुसार आठ सदस्यीय परिषद का पुनर्गठन कर प्रसार भारती के अध्यक्ष को इस संस्थान का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह पृर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर के स्थान पर नियुक्त किये गये हैं। अकबर ने यौन शोषण के आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

परिषद के अन्य सदस्यों में भारतीय विकसित अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष कपिल कपूर, राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता और भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहसबुद्धे भी शामिल हैं।

पिछले वर्ष मोदी सरकार ने कर्ण सिंह, जयराम रमेश और मल्लिकाजरुन खड़गे को हटाकर नेहरू स्मारक संग्रहालय सोसाइटी का पुनर्गठन किया था।
 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment