क्या हम हिन्दू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं
Last Updated 10 Dec 2019 02:21:28 AM IST
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक आधार होने की वजह से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (file photo) |
उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस विधेयक के माध्यम से ‘हिन्दू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रही है?’
चौधरी ने लोकसभा में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हमारे विरोध करने से सदन के बाहर माहौल बनाया जाएगा कि कांग्रेस हिन्दू विरोध कर रही है।
| Tweet |