शशिकला की 1,600 करोड़ की बेनामी संपत्ति की कुर्की

Last Updated 06 Nov 2019 06:18:43 AM IST

आयकर विभाग ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहयोगी, वीके शशिकला की 1,600 करोड़ रुपए की ‘बेनामी’ संपत्ति को कुर्क किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


शशिकला

उन्होंने कहा कि चेन्नई, पुडुचेरी और कोयम्बटूर में स्थित नौ संपत्तियों को नवंबर 2016 में नोटबंदी के तुरंत बाद खरीद लिया गया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए मूल्य के नोटों को प्रचलन से बाहर कर दिया था।

इन कथित ‘बेनामी‘ संपत्ति को शशिकला ने लगभग 1,500 करोड़ रुपये के विमुद्रीकृत नोटों का उपयोग करके खरीदा था। इन संपत्तियों को फर्जी नामों से खरीदा गया था। अधिकारियों ने कहा कि शशिकला के खिलाफ बेनामी संपत्ति लेन-देन अधिनियम, 1988 की धारा 24 (3) के तहत कुर्की का अस्थाई आदेश जारी किया गया है। वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बेंगलुरु की जेल में बंद हैं। यह कानून निष्क्रिय था और इसे मोदी सरकार द्वारा नवंबर 2016 से लागू किया गया।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment