केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी धनतेरस की बधाई

Last Updated 25 Oct 2019 11:45:45 AM IST

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित अनिलचंद्र शाह ने शुक्रवार को देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख और संपन्नता की कामना की है।


शाह ने ट्विटर पर लिखा,‘’धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, सम्पन्नता और सौभाज्ञ लाए। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।‘‘

 डॉक्टर हर्षवर्धन ने भी शुक्रवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा ,’’सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई। समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्णा त्रियोदशी के दिन विष्णु जी के अंशावतार भगवान धनवंतरी, चिकित्सा विज्ञान के विस्तार के लिए अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धनवंतरी की कृपा आप सब पर बनी रहे।’’

इससे पहले उन्होंने विश्व पोलियो दिवस पर पोलियो मुक्ति मिशन में शामिल टीम को बधाई दी और कहा था कि यह पूरी मानव जाति के लिए एतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा,’’यह मेरे लिए सही मायने में दीपावाली मनाने की बड़ी वजह है कि वि वाइल्ड पोलियो वाइरस टाइप थ्री से भी मुक्ति हो गया। पोलियो विश्व दिवस पर आयी इस बेमिसाल ख़बर के लिए सभी को बधाई।’’

पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी को धन्वंतरिायोदशी मनायी जाती है, जिसे ‘धनतेरस’ कहा जाता है। यह मूलत: धन्वन्तरि जयंती का पर्व है और आयुर्वेद के जनक धन्वन्तरि के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस धन, वैभव एवं सुख समृद्धि का प्रतीक है।
 

 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment