हरियाणा : सोनिया से मिलेंगे भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली में
Last Updated 25 Oct 2019 10:17:33 AM IST
हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
![]() |
इस बीच हरियाणा के सभी विधायक दिल्ली में हैं। हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में गुरुवार को 40 सीटों पर जीत दर्ज की है, मगर पार्टी 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने में विफल रही।
कांग्रेस 31 सीटें जीतकर राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी बनी, जबकि नवगठित जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 10 सीटें हासिल की।
| Tweet![]() |