महाराष्ट्र में फड़णवीस और हरियाणा में खट्टर ही होंगे सीएम

Last Updated 25 Oct 2019 06:22:46 AM IST

शिवसेना की सौदेबाजी के बावजूद देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र और हरियाणा में बहुमत पाने से दूर रह गए मनोहरलाल खट्टर ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।


महाराष्ट्र में फड़णवीस और हरियाणा में खट्टर ही होंगे सीएम

शिवसेना को उपमुख्यमंत्री पद दिया जाएगा। हरियाणा में भाजपा बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसे 47 सीट मिली थी और पिछले लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटें जीतकर पार्टी का परचम लहराया था। इस बार उसे केवल 40 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि हरियाणा में बहुमत न मिलने के बाद भी सरकार बनाई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने चुनाव जीते तीन बागी विधायकों और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला से संपर्क साधा है।

सबसे बड़े दल के रूप में उभरने पर पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता मिलेगा और भाजपा सरकार बनाने पर विास हासिल करेगी। बोर्ड ने दोनों राज्यों में सरकार गठन के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत कर दिया है।

बृहस्पतिवार देर शाम एक विशेष हैलीकॉप्टर से सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा और रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह को भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हुईं। वे प्रकाश सिंह बादल के संपर्क में थे।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment