हरियाणा : भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी

Last Updated 24 Oct 2019 08:03:28 PM IST

ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा गुरुवार रात तक सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। हालांकि, भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल नहीं कर सकी है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे।

भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन दो को छोड़कर इसके सभी मंत्री हार गए हैं। इन दो में अनिल विज और राज्य पार्टी प्रमुख सुभाष बराला शामिल हैं।

भाजपा की प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

निर्दलीयों सहित नौ अन्य ने भी चुनावों में जीत हासिल की है।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment