विधानसभा चुनाव रिजल्ट: महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना को बहुमत, हरियाणा में फंसा पेंच
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को हुए चुनाव के मतों की गिनती जारी है। महाराष्ट्र में 288 और हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसके बाद आज नतीजे आ रहे हैं।
- 16:50 : पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में जीत संभव हुई: फडणवीस
- 16:49 : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया, जनता का आभार
- 16:40 : दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के साथ बात करेंगे, CM कौन होगा ये अहम सवाल होगा: उद्धव ठाकरे
- 16:36 : 50-50 फॉर्मूले पर शिवसेना नहीं झुकेगी, फॉर्मूले पर अमल का समय आ गया है: उद्धव ठाकरे
- 16:36 : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद। ये जनादेश आंखें खोलने वाला है। जो लोग चुनकर आए हैं उन्हें अच्छा काम करना होगा।
- 15:59 : कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा सीट पर टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को हराया
- 15:46 : महाराष्ट्र के चुनाव रुझानों पर बोले रामदेव, शिवसेना को बीजेपी का साथ देना होगा
- 15:13 : बीजेपी की पंकजा मुंडे पर्ली से चुनाव हार गयी हैं
- 14:36 : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शाम 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- 14:26 : हरियाणा: अंबाला कैंट से बीजेपी के अनिल विज की जीत
- 14:25 : चुनाव जीतने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, न मैं किंग हूं और न किंगमेकर
- 13:53 : हरियाणा: कैथल सीट पर कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला हारे
- 13:41 : महाराष्ट्र: शरद पवार ने कहा- नतीजों का सम्मान करते हैं, बीजेपी के खिलाफ जनादेश
- 13:27 : हरियाणा में अभी हार स्वीकार नहीं करेगी बीजेपी, सरकार बनाने का दावा पेश करेगी: सूत्र
- 13:24 : हरियाणा में पार्टी के मन मुताबिक नतीजे ना आने के बाद जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा दिया
- 13:21 : हुड्डा ने कहा, बीजेपी के खिलाफ सब साथ आएं, हम मजबूत सरकार बनाएंगे
- 13:20 : भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जनता ने बीजेपी के खिलाफ वोट दिया
- 13:11 : JJP डिप्टी सीएम पद पर राजी नहीं, कहा- जो सीएम पद देगा उसी को देंगे समर्थन
- 12:48 : भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- 12:47 : सूत्रों के हवाले से खबर, बीजेपी के अनिल जैन जेजेपी के नेताओं से कर रहे हैं बात
- 12:23 : जेजेपी विधायक दल की शुक्रवार को बैठक
- 11:50 : हरियाणा: जो CM पद देगा उसका समर्थन करेगी जेजेपी- सूत्र
- 11:44 : जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उचान कलां सीट से आगे चल रहे हैं।
- 11:42 : हरियाणा: सोनीपत की बरोदा सीट से बीजेपी के योगेश्वर दत्त आगे चल रहे हैं
- 11:41 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा गढी सांपला किलोई सीट पर आगे चल रहे हैं
- 11:38 : शिवसेना मांगेगी सीएम पद पहले: सूत्र
- 11:37 : महाराष्ट्र: शिवसेना के संजय राउत का बड़ा बयान, ढाई साल बीजेपी और ढाई साल शिवसेना का सीएम हो
- 11:34 : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अहमद पटेल से मुलाकात की
- 11:32 : सोनिया गांधी ने भूपिंदर सिंह हुड्डा से फोन पर बात की, हरियाणा कांग्रेस में हलचल तेज
- 11:23 : वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 165, कांग्रेस-एनसीपी 92 और 31 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं
- 11:22 : हरियाणा में बीजेपी 35, कांग्रेस 32, जेजेपी 13 और 10 सीटों पर अन्य आगे
- 11:22 : हरियाणा में एनडीए बहुमत से पीछे, जेजेपी बन सकती है किंग मेकर
- 10:55 : महाराष्ट्र में बीजेपी 103, शिवसेना 72, कांग्रेस 41, एनसीपी 50 और अन्य 22 सीट पर आगे चल रहे हैं
- 10:52 : हरियाणा में बीजेपी 41, कांग्रेस 34, जेजेपी 7 और अन्य पर 8 आगे चल रहे हैं
- 10:51 : महाराष्ट्र: परली सीट से एनसीपी के धनंजय मुंडे आगे, बीजेपी की पंकजा मुंडे पीछे चल रही हैं
- 10:47 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर करनाल सीट से आगे चल रहे हैं
- 10:39 : बीजेपी के अनिल जैन ने कहा, दुष्यंत चौटाला समझदारी से फैसला लें, उन्हें आगे की राजनीति भी करनी है
- 10:37 : हरियाणा: जेजपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा, सत्ता की चाबी हमारे पास है
- 10:36 : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से आगे चल रहे हैं
- 10:35 : महाराष्ट्र: वर्ली सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं
- 10:35 : भूपेंद्र सिंह हूड्डा ने कहा, कांग्रेस को बहुमत मिलेगा
- 10:34 : हरियाणा: जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में, दुष्यंत चौटाला ने कहा- इस चुनाव में मनोहरलाल खट्टर फेल हो गए
- 10:33 : हरियाणा: आदमपुर में बीजेपी की सोनाली फोगाट आगे और कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई पीछे चल रहे हैं
- 10:32 : हरियाणा में बीजेपी 42, कांग्रेस 34, जेजेपी 7 और अन्य पर 8 आगे चल रहे हैं
- 10:31 : महाराष्ट्र में बीजेपी 107, शिवसेना 71, कांग्रेस 39, एनसीपी 50 और अन्य 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं
![]() |
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना 161 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) -कांग्रेस गठबंधन 102 सीटों और 25 सीटों पर अन्य आगे चल रही है।
वहीं हरियाणा में भाजपा 39 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 32 सीटों पर और जननायक जनता पार्टी (जजपा) 10 और 9 सीटों पर अन्य आगे चल रही हैं।
महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 3000 से अधिक और हरियाणा में 90 सीटों के लिए 1100 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला, जबकि हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में थी।
एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जतायी गयी थी।
अभी दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधनों की सरकार है।
| Tweet![]() |