पहलवान योगेश्वर व पूर्व हॉकी कप्तान संदीप भाजपा में

Last Updated 27 Sep 2019 05:21:57 AM IST

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए हैं।


नई दिल्ली : भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह, ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त व अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह। फोटो : प्रेट्र

उनके अलावा हरियाणा में कलांवाली (सु.) सीट से अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह ने भी भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला उपस्थित थे।

पूर्व हॉकी कप्तान हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के निवासी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2009 में मलयेशिया को हराकर सुल्तान अजलान शाह कप पर कब्जा किया था। योगेश्वर दत्त ने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। हरियाणा में पिछले पांच वर्ष से भाजपा का शासन है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment