जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, गोलीबारी में एक जवान शहीद 4 घायल

Last Updated 20 Aug 2019 03:22:57 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंतण्र रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं।


अधिकारियों ने रक्षा प्रवक्ता के हवाले से बताया कि सीमा के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह करीब 11 बजे सीमा पार से गोलीबारी की गई।

भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।    

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment