पर्यटकों की संख्या के आधार पर लिया जाएगा वीजा शुल्क

Last Updated 20 Aug 2019 12:56:05 PM IST

भारत ने एक नई ई-पर्यटक वीजा प्रणाली की घोषणा की है, जिसमें पर्यटकों की संख्या के आधार पर वीजा शुल्क लिया जाएगा।


प्रह्लाद पटेल (फाइल फोटो)

पर्यटन पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, ‘‘‘पीक सीजन’ जुलाई से मार्च तक जब अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं, तब भारत 25 डॉलर शुल्क के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।’’     

उन्होंने कहा, ‘‘‘लीन सीजन’ अप्रैल से जून के बीच जब पर्यटक कम आते हैं तब, भारत 10 डॉलर शुल्क के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।’’     

पटेल ने कहा कि 80 अमेरिकी डॉलर शुल्क का नया पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा और 40 डॉलर शुल्क का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा भी शुरू किया गया है।    

उन्होंने कहा, ‘‘जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के लिए लीन सीजन में ई-पर्यटक वीजा का शुल्क 30-दिन के लिए 10 डॉलर और एक वर्ष और पांच वर्ष के लिए 25 डॉलर होगा।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment