कर्नाटक: भाजपा विधायक विश्वेश्वर हेगड़े बने विधानसभा अध्यक्ष

Last Updated 31 Jul 2019 01:28:01 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह बार के विधायक विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी बुधवार को कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष चुन लिए गए।


विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विश्वेश्वर हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया था।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष के.जी. बोपैया की ओर इस पद के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाये जाने के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं ने विश्वेश्वर हेगड़े के नाम पर सहमति जतायी थी।

विश्वेश्वर हेगड़े उत्तर कन्नड़ जिले में सिरसी से विधायक हैं।

समयलाइव डेस्क/एजेंसी
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment