कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार का इस्तीफा
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के. आर रमेश कुमार ने अपने इस्तीफे का सोमवार को एलान किया। इससे पहले सदन ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की तरफ से पेश विश्वास प्रस्ताव स्वीकृत किया और विनियोग विधेयक पारित किया।
![]() कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार का इस्तीफा |
अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने इस पद से खुद को अलग करने का फैसला किया है..मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।’’
उन्होंने उपाध्यक्ष कृष्ण रेड्डी को अपना त्यागपत्र सौंपा।
कुमार ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर अपने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने अपने ‘विवेक’ के अनुरूप और संविधान के मुताबिक काम किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी क्षमता के अनुरूप अपने पद की गरिमा बरकरार रखने का प्रयास किया।’’
अध्यक्ष ने यह कदम येदियुरप्पा की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल करने और सदन द्वारा विनियोग विधेयक पारित करने के फौरन बाद उठाया। इससे एक दिन पहले उन्होंने 14 और बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया था जबकि तीन को पहले अयोग्य ठहराया गया था।
| Tweet![]() |