प्रियंका ने शेयर की ये तस्वीर, कहा- नेल्सन मंडेला ने कहा था कि मुझे राजनीति में होना चाहिए

Last Updated 18 Jul 2019 03:47:48 PM IST

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए।


नेल्सन मंडेला की जयंती पर प्रियंका ने शेयर की ये तस्वीर

प्रियंका ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर कहा, ‘‘दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तियों की कमी आज पहले से ज्यादा महसूस होती है। उनका जीवन सत्य, प्रेम और आजादी की मिसाल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए वह अंकल नेल्सन थे जिन्होंने किसी और के कहने से पहले ही कह दिया था कि मुझको राजनीति में होना चाहिए। वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे।’’

प्रियंका के मुताबिक उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो 2001 की है जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है। 

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में उतरीं और कांग्रेस की महासचिव बनीं।   

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के भीतर से यह आवाज उठ रही है कि अब प्रियंका पार्टी का नेतृत्व करें।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment