भाजपा सदस्य ने कहा भारत माता की.. तो राहुल बोले ‘जयहिंद’

Last Updated 18 Jun 2019 05:45:13 PM IST

लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त रोचक दृश्य देखने को मिला जब भाजपा के एक सदस्य ने ‘भारत माता की.’ का नारा लगाया तो जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

दरअसल, लोकसभा में शपथ लेने के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा के ज्यादातर सदस्य ‘भारत माता की जय’ नारे लगा रहे थे।   

शाहजहांपुर से निर्वाचित हुए भाजपा के अरूण कुमार सागर ने शपथ लेने के बाद दो बार ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए तो उस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘एक बार और’ कहते सुने गए।  

इसके बाद लखीमपुर खीरी से भाजपा सदस्य अजय कुमार ने शपथ ली और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। गांधी ने फिर कहा ‘एक बार और।’’   इस पर कुमार ने गांधी से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष ‘जय’ कहें तो वह ‘भारत माता की.’ का नारा लगाएंगे।  



फिर उन्होंने ‘भारत माता की.’ का नारा लगाया जिस पर गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा। कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्यों ने भी ‘जयहिंद’ कहा। भाजपा सदस्यों ने ‘जय’ का उद्घोष किया। इसके बाद सदन में कई सदस्य हंसते हुए देखे गए।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment