गुजरात, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर मोदी ने दी शुभकामनाएं

Last Updated 01 May 2019 12:01:33 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

मोदी ने ट्वीट कर दोनों राज्यों के लोगों की विशेषताओं का भी जिक्र किया।

मोदी जो खुद भी गुजरात के रहने वाले हैं, उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात दिवस पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं। सभी क्षेत्रों में, राज्य के लोगों ने उत्कृष्ट योगदान दिया है। गुजरातियों को साहस, नवीनता और उद्यम की भावना के लिए जाना जाता है। गुजरात यश की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे।"


उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर राज्य के मेरे भाई-बहनों को शुभकामनाएं। महाराष्ट्र क्रांतिकारियों और सुधारकों की भूमि है जिन्होंने भारत की प्रगति में योगदान दिया है। आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।"

 


गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का गठन बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम, 1960 के अंतर्गत किया गया। यह अधिनियम एक मई 1960 को लागू हुआ था।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment