मुंबई ब्रिज हादसा: रेड लाइट की वजह से बची कई जानें

Last Updated 15 Mar 2019 10:07:59 AM IST

मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम फुट ओवर ब्रिज ढहने से छह लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। जब पुल ढहा तब पास के सिग्नल पर रेड लाइट के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था वरना हादसा और भीषण हो सकता था।


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा तब पास के सिग्नल पर रेड लाइट के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी कारण ज्यादा मौतें नहीं हुई। अगर रेड लाइट न होती तो पुल के नीचे से वाहन गुजर रहे होते और यह हादसा और भीषण हो सकता था।

वहीं अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था इसके बावजूद इसका इस्तेमाल किया गया।      

अधिकारी ने बताया कि घटना शाम साढ़े सात बजे हुई जब पुल का अधिकांश हिस्सा ढह गया।

प्रसिद्ध सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस पुल को आम तौर पर ‘कसाब पुल’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी इसी पुल से गुजरे थे।

समयलाइव डेस्क/भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment