राजबब्बर मुरादाबाद, संजय सिंह को सुल्तानपुर से टिकट

Last Updated 14 Mar 2019 02:14:42 AM IST

कांग्रेस पार्टी ने 21 लोकसभा प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें यूपी के 16 और महाराष्ट्र के 5 नाम नाम शामिल हैं। यूपी के 11 प्रत्याशी पहले ही घोषित हो चुके हैं।




उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर (फाइल फोटो)

लोकसभा प्रत्याशियों की यह सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी की गयी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह नगीना (सुरक्षित) से ओमवती देवी जाटव, खीरी से जफर अली नकवी, सीतापुर से कैसरजहां, मिश्रिख (सुरक्षित) से मंजरी राही, मोहनलालगंज (सुरक्षित) से राम शंकर भार्गव, सुल्तानपुर से डा. संजय सिंह, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल, फतेहपुर से राकेश सचान, बहराइच (सुरक्षित) से सावित्री बाई फूले, संत कबीरनगर से परवेज खान, बासगांव (सुरक्षित) से कुश सौरभ, लालगंज (सुरक्षित) से पंकज मोहन सोनकर, मिर्जापुर से ललितेशपति त्रिपाठी व रार्बट्सगंज (सुरक्षित) से भगवती प्रसाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

इस तरह कांग्रेस दोनों सूची को मिलाकर उत्तर प्रदेश में 27 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसके अलावा पार्टी ने पांच प्रत्याशी महाराष्ट्र से घोषित किए हैं जिसमें नाना पटोले को नागपुर, डा. नामदेव दल्लू जी उसैन्डी को गढ़चिरौली चिम्मूर (सुरक्षित), प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मिलिंद मुरली देवड़ा मुबंई साउथ और सोलपुर (सुरक्षित) से सुशील कुमार शिंदे को मैदान में उतारा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment