मनमोहन सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे : अमरिंदर

Last Updated 12 Mar 2019 07:44:01 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कयासों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यहां मीडिया से कहा कि मनमोहन सिंह कभी उम्मीदवारी नहीं चाह रहे थे, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।

ऐसे कयास थे कि कि पूर्व प्रधानमंत्री अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के साथ शनिवार को दिल्ली में हुई अपनी मुलाकात को एक सद्भावना मुलाकात बताया।



अमरिंदर ने कहा, "हम उनकी सेहत का हाल जानने गए थे। हमने पूर्व प्रधानमंत्री को पंजाब में कांग्रेस की योजना के बारे में जानकारी दी।"

राज्य की 13 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण में 19 मई को होगा।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment