कोविंद, मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Last Updated 13 Jan 2019 04:43:41 PM IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 10वें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह को उनकी 352वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविंद ने ट्वीट किया, "गुरु गोविंद सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गुरु गोबिंद सिंह ने अपना जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई, न्याय और करुणा को बनाए रखने के लिए समर्पित कर दिया। गुरु गोविंद सिंह का उदाहरण और शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं।"

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं श्री गुरु गोबिंद सिंहजी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।"

गुरु गोबिंद सिंह (1666-1708) ने 1699 में 'खालसा पंथ' की स्थापना की थी।

संयोग से इस वर्ष 'लोहड़ी' पर्व के दिन ही गुरु गोबिंद सिंह की जयंती है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज पूरे देश में मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों के अवसर पर भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "जैसा ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, मौसम बदलना शुरू हो जाता है और हमारे देश के कई हिस्सों में फसल कटाई का समय शुरू हो जाता है, हम साथी नागरिकों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, भोगली बिहू, पोंगल, उत्तरायण और पौष पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।"



उन्होंने कहा, "यह उत्सव, जिसे पूरे भारत में विविध लेकिन मिलते-जुलते तरीकों से मनाया जाता है, यह हमारे सभी लोगों, विशेषकर किसानों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता का जश्न मनाने का क्षण है। देश भर में यह समृद्धि और सौभाग्य लाए।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment