राहुल का मोदी-जेटली पर हमला, कहा- चौकीदार और उनके बड़बोले यार से नहीं हो पाता काम

Last Updated 04 Jan 2019 12:16:48 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा।


अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि देश के नुकसान की दोनों को परवाह नहीं है।     

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है। एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है। दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है।‘‘     

उन्होंने कहा, ‘‘एक सवालों से डर कर भाग जाता है। दूसरा आकर आम को इमली बताता है। देश का नुकसान होता जाता है। पर इसमें उनका क्या जाता है?‘‘

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment