राजनीतिक दलों में लोकतंत्र मजबूत करने की जरूरत : मोदी
Last Updated 28 Oct 2017 02:09:15 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक दलों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने की जरूरत है.
राजनीतिक दलों में लोकतंत्र मजबूत करने की जरूरत : मोदी |
मोदी ने यहाँ भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पाकारों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम में कहा मैं समझता हूँ कि देश के भविष्य और लोकतंत्र के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनीतिक दलों में लोकतंत्र की मजबूती के मुद्दे पर एक दिन मीडिया तथा अन्य मंचों पर व्यापक बहस होगी.
| Tweet |