मंत्रिमंडल विस्तार कल, नौ नये मंत्री लेंगे शपथ : सूत्र

Last Updated 02 Sep 2017 10:10:10 PM IST

पूर्व आईएफएस अधिकारी हरदीप पुरी, मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख सत्यपाल सिंह और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्नाथनम सहित कल नौ नये मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़े फेरबदल के तहत मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाएंगे.


हरदीप पुरी, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्नाथनम मंत्रिमंडल में शामिल होंगे.

नये चेहरों में भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे (बिहार), वीरेंद्र कुमार (मध्यप्रदेश) और शिव प्रताप शुक्ला (उत्तरप्रदेश) हैं.

अन्य नामों में अनंत कुमार हेगड़े, राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्नाथनम शामिल हैं.

एक सूत्र ने बताया, नये मंत्रियों को अहम मंत्रालयों में रणनीतिक रूप से लाया जा रहा है खासकर लोगों तक सीधे पहुंच बनाने पर पूरा ध्यान है.  

सूत्रों ने बताया, परिवर्तन के तहत, छह मौजूदा मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. 

 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment